आजकल लंबे समय तक खड़े रहने, ज्यादा चलने या गलत लाइफस्टाइल के कारण पैरों में दर्द और नसों की कमजोरी की समस्या बढ़ती जा रही है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित योगासन करने से पैरों की मांसपेशियां और नसें मजबूत होती हैं, जिससे दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। आयुष मंत्रालय भी स्वस्थ जीवन के लिए योग को बेहद प्रभावी मानता है।
पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन और पवनमुक्तासन जैसे योगासन बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये आसन पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं, नसों को मजबूत बनाते हैं और थकान को कम करने में मदद करते हैं। नियमित अभ्यास से पैरों की लचक बढ़ती है और शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना कुछ मिनट योग करने से न सिर्फ पैरों का दर्द कम होता है बल्कि पूरे शरीर की फिटनेस में सुधार होता है। हालांकि किसी गंभीर समस्या या चोट की स्थिति में योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।


