पंजाबी एक्ट्रेस रूपी गिल ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। 28 साल की एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर देसी स्टाइल में एंट्री लेकर ग्लोबल मंच पर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। उनके लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रूपी गिल पारंपरिक भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आईं। फैंस और फैशन एक्सपर्ट्स ने उनके एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक की जमकर तारीफ की। खास बात यह रही कि उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर भारतीय स्टाइल को आत्मविश्वास के साथ पेश किया, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे।
read also: कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा! समय रहते रोकी गई मालगाड़ी, मचा हड़कंप
कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रूपी गिल का यह ग्लोबल डेब्यू उनके करियर के लिए अहम कदम माना जा रहा है और फैंस अब उन्हें बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।


