चीनी की घरेलू उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध सितंबर तक प्रभावी रहेगा। सरकार का कहना है कि घरेलू बाजार में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और महंगाई पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
सूत्रों के अनुसार हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और उत्पादन को लेकर अनिश्चितता के चलते निर्यात पर रोक जरूरी समझी गई। सरकार चाहती है कि भारत में चीनी की आपूर्ति संतुलित रहे और त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों में तेज उछाल न आए।
read also: कोरबा में रील शूट के दौरान बड़ा हादसा, 25 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी, हालांकि वैश्विक बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में उत्पादन और मांग की स्थिति के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।


