केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि परिणाम किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। इस बीच CBSE से जुड़े प्लेटफॉर्म UMANG और DigiLocker ने भी रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट साझा किया है।
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ UMANG ऐप और DigiLocker के जरिए भी आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि रिजल्ट जारी होते ही सभी प्लेटफॉर्म पर एक साथ उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
read also: सरकारी खर्चों में कटौती का असर: 5.6 लाख करोड़ रुपये की बचत से बदलेगी देश की तस्वीर
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि रिजल्ट चेक करते समय आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें और अफवाहों से बचें। रिजल्ट घोषित होने के बाद मार्कशीट और प्रमाणपत्र भी DigiLocker पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्रों को दस्तावेज सुरक्षित रखने में आसानी होगी।


