NEET UG 2026 cancelled : नेशनस टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक के मामले के सामने आने के बाद NTA का ये फैसला सामने आया है। आपको बता दें कि NEET परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी जिसमें 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब एनटीए ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया है और दोबारा से परीक्षा कराने की बात कही है। आइए जानते अब नीट को लेकर आगे क्या होगा।? बच्चों को फिर से परीक्षा कब देनी होगी? क्या परीक्षा के लिए फिर से अप्लाई करना होगा? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।
Iran Conflict Impact: ईंधन संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकार की सख्ती
अब कब होगी परीक्षा?
एनटीए ने जानकारी दी है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों के आधार पर 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा को अलग तारीख पर फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। एनटीए ने कहा है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं है। दोबारा से आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखों और फिर से जारी किए गए एडमिट कार्ड की सूचना एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से आगामी दिनों में दी जाएगी।
क्या फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा?
एनटीए ने बताया है कि मई 2026 के सेशन में रजिस्टर्ड छात्रों की जानकारी, पात्रता और चयनित परीक्षा केंद्रों की जानकारी दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में मान्य रहेगी। एनटीए ने कहा है कि नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों और फिर से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी।
जांच कौन करेगा?
NTA ने अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी है कि भारत सरकार ने नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक के इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस घटना में लगे आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। एनटीए सीबीआई को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।
UK Bans Iran Proxy Network: क्या ट्रंप के दबाव का असर? ब्रिटेन ने बताया प्रतिबंध की वजह
जांच एजेंसी के सामने ये सवाल
NEET पेपर लीक की साजिश का मास्टरमाइंड कौन?
120 सवाल हूबहू पेपर में कैसे मिले?
Guess Paper कहां तैयार किया गया?
Guess Paper सबसे पहले किसे मिला?
Guess Paper 20 लाख में बेचा गया?
कितने स्टूडेंट्स ने Guess Paper खरीदा?


