All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) ने INI CET जुलाई 2026 सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी और इसके जरिए देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
read also: रायपुर में बड़ा हादसा टला: VIP चौक पर चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बस
AIIMS ने परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज साथ लाने की भी हिदायत दी है। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने की सलाह दी गई है।


