बढ़ती सौर गतिविधियों को लेकर Indian Space Research Organisation (ISRO) ने चेतावनी जारी की है कि सूर्य की तीव्रता में वृद्धि का असर पृथ्वी के आसपास मौजूद पुराने उपग्रहों पर पड़ रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार तेज सौर विकिरण के कारण पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल का विस्तार हो रहा है, जिससे निष्क्रिय या पुराने उपग्रहों की कक्षा प्रभावित होकर वे धीरे-धीरे धरती की ओर खिंचने लगे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और सौर तूफानों की वजह से अंतरिक्ष में ड्रैग बढ़ रहा है, जिससे सैटेलाइट संचालन और स्पेस मिशनों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इससे संचार, मौसम पूर्वानुमान और नेविगेशन सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
read also: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश-बिजली का दौर जारी, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी!
ISRO ने कहा कि भविष्य के मिशनों में इस खतरे को ध्यान में रखते हुए नई रणनीतियां अपनाई जा रही हैं। वैज्ञानिक लगातार अंतरिक्ष मलबे और सौर गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि संभावित जोखिम को कम किया जा सके और अंतरिक्ष में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।


