जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक हिंसा की घटना सामने आई है। खुशियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। जानकारी के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 से 4 आरोपी शामिल थे, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
शादी समारोह में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।


