पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ईंधन की कीमत बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें केवल अफवाह हैं।
सरकार के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में ईंधन कीमतों को लेकर कोई नई घोषणा नहीं हुई है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के फैल रही खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
read also: Rashifal 23 April 2026: 23 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
विशेषज्ञों का कहना है कि अफवाहों से बाजार में भ्रम की स्थिति बन सकती है और आम जनता में अनावश्यक चिंता बढ़ती है। सरकार ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।


