हॉलीवुड की सुपरहिट एडवेंचर फ्रेंचाइजी जुमांजी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट का टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को एडवेंचर, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर रोमांचक सफर पर ले जाने वाली है। खास बात यह है कि इस बार कहानी को पहले से ज्यादा बड़े स्केल पर तैयार किया गया है।
फिल्म में एक बार फिर Dwayne Johnson और Kevin Hart की सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी। दोनों सितारों की केमिस्ट्री पहले भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, खासकर पिछली फिल्म Jumanji: The Next Level की सफलता के बाद इस नए पार्ट को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
मेकर्स का दावा है कि जुमांजी का तीसरा पार्ट पहले से ज्यादा मजेदार और विजुअली शानदार होगा। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह साफ देखा जा रहा है और अब सभी को इसके ट्रेलर का इंतजार है।


