पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Lebanon में हुए ताज़ा इस्राइली हमलों को लेकर India ने गहरी चिंता जताई है। Ministry of External Affairs ने बयान जारी कर कहा कि क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति चिंताजनक है और किसी भी संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात को और न बिगाड़ने की अपील की है।
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता का मजबूत समर्थक रहा है। बयान में कहा गया कि क्षेत्र में बढ़ती हिंसा से निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ रही है, इसलिए सभी पक्षों को बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटना चाहिए। भारत ने क्षेत्रीय और वैश्विक समुदाय से भी तनाव कम करने के प्रयास तेज करने का आग्रह किया।
read also: CG CRIME : पारिवारिक विवाद में दो मौतें, पहले पत्नी की हत्या फिर पति ने किया सुसाइड
भारत ने Israel और लेबनान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच अपने नागरिकों की सुरक्षा पर भी जोर दिया है और कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही, भारत ने दोहराया कि स्थायी समाधान केवल संवाद और शांतिपूर्ण उपायों से ही संभव है।


