वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए अहम खबर सामने आई है। OPEC+ ने मई से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। इस फैसले में Saudi Arabia और Russia की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है, जिनकी कुल हिस्सेदारी 60% से अधिक बताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि उत्पादन बढ़ने से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच यह कदम बाजार को स्थिर करने की कोशिश माना जा रहा है। तेल उत्पादन बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को राहत मिल सकती है।
भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए यह फैसला अहम माना जा रहा है। उत्पादन बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है, जिससे महंगाई और ईंधन कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।


