पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग बढ़ने से सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। निवेशकों के सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुख करने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तीन फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में सोना-चांदी को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, क्षेत्रीय तनाव बढ़ने और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता की आशंकाओं ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को प्रभावित किया है। इसके चलते इक्विटी और जोखिम वाले एसेट्स से धन निकलकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों में निवेश बढ़ा है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
read also: बढ़ता कचरा बना वैश्विक खतरा: 2050 तक 3.9 अरब टन पहुंचने का अनुमान, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर संकट
विश्लेषकों का मानना है कि यदि West Asia में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो सोना और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है, जहां निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है।


