प्रवर्तन निदेशालय Enforcement Directorate ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति विशेष समिति को सौंप दी है। यह राशि निवेशकों से जुड़े बहुचर्चित पीएसीएल घोटाले से संबंधित है। इस कदम से लाखों निवेशकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो लंबे समय से अपनी जमा पूंजी वापस मिलने का इंतजार कर रहे थे।
यह संपत्ति Pearls Agrotech Corporation Limited (PACL) से जुड़े मामलों में जब्त की गई थी। जांच एजेंसी के अनुसार, संपत्तियों को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित समिति को सौंपा गया है, ताकि पीड़ित निवेशकों को चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।
read also: Korba News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद के बाद बड़ा कदम, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल, मचा हड़कंप
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले से देशभर के लाखों निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी। समिति जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी, जिससे पीएसीएल पीड़ितों को उनकी फंसी हुई रकम वापस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।



