बॉलीवुड अभिनेत्री Dia Mirza ने अपनी बेटी समायरा का 17वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा, जिसने फैंस का दिल छू लिया। तस्वीरों में मां-बेटी की प्यारी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा कि समायरा उनके जीवन की “जीवनरक्षक नाव” हैं और उनकी जिंदगी में खुशियों की सबसे बड़ी वजह भी। उन्होंने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके लिए अपना प्यार और आशीर्वाद जताया।
अभिनेत्री का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने समायरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मां-बेटी के इस खास पल को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।


