Hatia-durg Special Train : अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दुर्ग-हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर कर दिया गया है। यानी अब यह ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
आज महंगा हुआ या सस्ता? पेट्रोल-डीजल के नए रेट जानें, आपके शहर में क्या है कीमत
सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन के इस फैसले के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। दुर्ग से हटिया के लिए ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी, वहीं हटिया से दुर्ग के लिए यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।
बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकार को झटका, CGPSC 2021 चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग देने का आदेश
आपको बता दें कि अब तक यह ट्रेन स्पेशल के तौर पर चलाई जा रही थी, जिससे इसकी उपलब्धता तय नहीं रहती थी। लेकिन अब इसे नियमित कर दिए जाने से यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद यात्रा विकल्प मिलेगा। यह गाड़ी नए नंबर 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को 02 अप्रैल 2026 से चलेगी। जबकि 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से चलेगी ।


