पॉपुलर सिंगर-रैपर बादशाह को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने अपने तलाक के करीब छह साल बाद गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि उन्होंने एक एक्ट्रेस को अपना हमसफर बनाया है, लेकिन उस एक्ट्रेस की पहचान को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
read also: CG Crime: सोलर लाइट पोल के नाम पर 1.33 करोड़ की ठगी, वकील को बनाया निशाना
फिलहाल, जब तक बादशाह या उनके करीबी इस खबर की पुष्टि नहीं करते, तब तक इसे अफवाह के तौर पर ही देखा जा रहा है। हालांकि, यह खबर जरूर चर्चा में बनी हुई है और उनके फैंस के बीच बड़ा विषय बन गई है।


