कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी और उनके साहस व राष्ट्रभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की भूमि और भगवान श्रीराम का ननिहाल है, जिसके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोधी समाज के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख, यज्ञशाला के लिए 20 लाख और मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे सशक्त हो रही हैं।
साथ ही ‘रामलला दर्शन योजना’ के जरिए अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


