तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सुधारों की निरंतर प्रक्रिया के चलते India के 2047 तक एक समृद्ध राष्ट्र बनने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा आर्थिक गति बरकरार रहती है, तो देश न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति मजबूत करेगा, बल्कि प्रति व्यक्ति आय, रोजगार और बुनियादी ढांचे के स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
read also: CG Crime : जमीन में दफन मिला युवक का शव, हाथ-पैर बाहर आने से खुला सनसनीखेज राज
पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और विनिर्माण क्षेत्र में बढ़ोतरी ने भारत की ग्रोथ को नई दिशा दी है। साथ ही, सरकार की नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों ने आर्थिक गतिविधियों को गति दी है। विश्लेषकों का कहना है कि निर्यात में वृद्धि, स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवा आबादी की ताकत India को आने वाले दशकों में विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।


