Whatsapp Smart Trick: आज के समय में WhatsApp हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट चालू रखना जरूरी होता है लेकिन हम WhatsApp पर आने वाले मैसेज या कॉल का जवाब नहीं देना चाहते. काम के दौरान या व्यस्तता की वजह से लोग चाहते हैं कि वे ऑनलाइन रहें लेकिन दूसरों को ऐसा लगे कि वे WhatsApp पर उपलब्ध नहीं हैं.
प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा, धरती को मां मानती भारतीय संस्कृति : विष्णु देव साय
दरअसल WhatsApp में एक ऐसी सेटिंग मौजूद है जिसकी मदद से आप इंटरनेट चालू रखते हुए भी खुद को ऑफलाइन दिखा सकते हैं. इस स्थिति में अगर कोई आपको मैसेज भेजेगा तो उसे केवल एक टिक दिखाई देगा. आमतौर पर एक टिक का मतलब यही माना जाता है कि मैसेज अभी सामने वाले के फोन तक नहीं पहुंचा है. इसी तरह यदि कोई आपको कॉल करेगा तो कॉल स्क्रीन पर रिंगिंग की जगह सिर्फ Calling लिखा हुआ दिखाई देगा जिससे कॉल करने वाला यही समझेगा कि आपका फोन नेटवर्क से जुड़ा नहीं है या आप ऑफलाइन हैं.
यह तरीका उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो किसी कारण से तुरंत जवाब नहीं देना चाहते, लेकिन इंटरनेट भी बंद नहीं कर सकते. इस ट्रिक की मदद से आप सामान्य रूप से इंटरनेट का इस्तेमाल करते रह सकते हैं जबकि WhatsApp पर भेजे गए मैसेज डिलीवर नहीं होंगे.
इसका संबंध WhatsApp की Proxy सेटिंग से है. असल में यह फीचर उन स्थितियों के लिए बनाया गया था जब किसी क्षेत्र में इंटरनेट प्रतिबंधित हो और यूज़र थर्ड-पार्टी सर्वर के जरिए WhatsApp से कनेक्ट होना चाहें. लेकिन कई लोग इसे एक तरह की प्राइवेसी ट्रिक के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं. जब आप सेटिंग में जाकर प्रॉक्सी फीचर को सक्रिय कर देते हैं तो आपका WhatsApp सीधे सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पाता जबकि फोन में इंटरनेट चालू रहता है.
इस स्थिति में जो भी व्यक्ति आपको मैसेज भेजेगा, उसे केवल सिंगल टिक दिखाई देगा और कॉल करने पर भी फोन बजने के बजाय सिर्फ कॉलिंग लिखा हुआ दिखेगा. इसलिए सामने वाले को लगेगा कि आप ऑफलाइन हैं.
दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी, 5 मई को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
हालांकि इस सेटिंग का इस्तेमाल करते समय एक बात समझना जरूरी है. जब प्रॉक्सी फीचर सक्रिय रहता है तब आपका WhatsApp पूरी तरह सामान्य तरीके से काम नहीं करता. अगर आप किसी को मैसेज भेजने की कोशिश करेंगे तो वह तुरंत नहीं जाएगा और उसके आगे घड़ी का निशान दिखाई देगा. वह मैसेज तभी डिलीवर होगा जब आप इस सेटिंग को बंद कर देंगे.
इसलिए इस फीचर को आप WhatsApp को अस्थायी रूप से बंद करने जैसा समझ सकते हैं. जब आप नहीं चाहते कि कोई आपसे संपर्क करे या आपको मैसेज और कॉल आएं, तब इस सेटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आप बिना इंटरनेट बंद किए WhatsApp पर खुद को ऑफलाइन दिखा सकते हैं.


