रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शुक्रवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु संकट के बढ़ते खतरे को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के उपायों को व्यवहार में लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य में ग्रीन स्टील जैसे नवाचारों के जरिए उद्योगों का कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा दिया गया है और प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सोलर रूफटॉप योजना, बायो-एथेनॉल निवेश और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।


