रायपुर: Vishnu Deo Sai ने प्रदेश में अवैध अफीम की खेती को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्थिति में अवैध अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सर्वे पूरा होने के बाद 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट और प्रमाण-पत्र शासन को भेजा जाए। रिपोर्ट में यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित जिले में कहीं भी अवैध अफीम की खेती नहीं हो रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय ने भी सभी जिलों को पत्र भेजकर जांच तेज करने को कहा है। अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जांच कर जल्द प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में Durg और Balrampur जिलों में अवैध अफीम खेती के मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में सघन जांच के निर्देश दिए हैं।


