रायगढ़। शहर के पंचधारी डैम में नहाने गए चार युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शास्वत गुरु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त डैम में नहाने पहुंचे थे, इसी दौरान शास्वत गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने डैम से युवक का शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


