रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजधानी के Pandit Jawaharlal Nehru Memorial Medical College and Hospital के सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही Vishnu Deo Sai ने Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत 2,931 हितग्राहियों को 8.79 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक कारणों से कई उपभोक्ता समय पर बिजली बिल नहीं चुका पाते, जिससे सरचार्ज बढ़ जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की है। योजना के तहत 31 मार्च 2023 तक के बकाया पर अधिभार में 100 प्रतिशत और मूल राशि में 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। प्रदेश के लगभग 28.42 लाख उपभोक्ताओं को इससे करीब 757 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है। यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।


