पखांजूर: छोटे बेठिया क्षेत्र में एक युवक और युवती की जहर सेवन से मौत का मामला सामने आया है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात लारी इलाके में दोनों ने कथित रूप से जहर पी लिया। मृतकों की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला (25) और ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे (21) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे, जिसके कारण परिवार और गांव के लोग शादी के पक्ष में नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


