दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के Bhilai में देह व्यापार के एक रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। Durg जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक किराए के मकान में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया।
पुलिस को लंबे समय से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर एक फर्जी ग्राहक भेजा और पुष्टि होने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से आठ युवतियों को बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में किराए के मकान से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। फिलहाल सभी युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेजकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।


