कई बार सीने में होने वाला दर्द गैस की वजह से भी हो सकता है। जब पाचन तंत्र में गैस फंस जाती है तो छाती में दबाव, जलन या दर्द महसूस हो सकता है, जो कभी-कभी कंधे, पीठ या पेट तक भी फैल जाता है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कुछ घरेलू उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है।
गैस की समस्या होने पर अजवाइन का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को बेहतर बनाकर गैस से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। इसी तरह सौंफ का पानी भी पेट के लिए लाभकारी होता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या को कम कर सकता है।
इसके अलावा अदरक की चाय पीने से भी गैस, एसिडिटी और सीने की जलन में राहत मिल सकती है। रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करने से पाचन बेहतर होता है और गैस बनने की समस्या कम होती है। वहीं, गैस से बचने के लिए मसालेदार और ज्यादा तैलीय भोजन से परहेज करना भी जरूरी है।
हालांकि अगर सीने में दर्द लगातार बना रहे या ज्यादा तेज हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।


