दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार घटना महाराष्ट्र बैंक के पास रात करीब 9 बजे हुई। चरोदा से रायपुर जा रहे ऑटो को पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में टीकाराम खूंटे निवासी गोगांव रायपुर की मौत हो गई, जबकि पिंकी देवी शाह, शारदा पाल और रामाधार पाल घायल हो गए। सभी मजदूर काम खत्म कर ऑटो से घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


