अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से किए जा सकते हैं।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि चन्द्रडीपा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अगासी चन्द्रडीपा में सहायिका का 1 पद तथा खालपारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र सिलसिला खालपारा में सहायिका का 1 पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी।
भर्ती से संबंधित शर्तें और आवश्यक योग्यताओं की जानकारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा स्थित पंचायत भवन के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।


