लोकप्रिय टीवी शो Shaka Laka Boom Boom से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता Kinshuk Vaidya के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी Diksha Nagpal ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद परिवार और फैंस के बीच खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। Kinshuk Vaidya और Diksha Nagpal ने अपने करीबियों के साथ यह खास पल साझा किया। फैंस भी इस खबर के सामने आते ही बेहद उत्साहित नजर आए और अभिनेता को पिता बनने की शुभकामनाएं देने लगे।
read also: US: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दायर किया मुकदमा, पेंटागन के फैसले को दी चुनौती
गौरतलब है कि Kinshuk Vaidya को टीवी शो Shaka Laka Boom Boom में संजू के किरदार से खास लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। अब पिता बनने की इस नई जिम्मेदारी के साथ उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।


