T20 World Cup 2026 Final : आईसीसी की रैंकिंग इस वक्त कैसी है। 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। इस बार सभी बाधाओं को पार करते हुए और अपने मैच जीतकर भारत और न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। चलिए फाइनल से पहले आपको बताते हैं कि आईसीसी की ताजा रैंकिंग कैसी है, साथ ही फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें यानी भारत और न्यूजीलैंड का हाल कैसा है।
कोरबा में सनसनी: होली खेलने निकला युवक फांसी पर लटका मिला
टीम इंडिया आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले आईसीसी ने चार मार्च तक टीमों की रैंकिंग अपडेट कर दी है। यानी अभी भारत बनाम इंग्लैंड मैच के बाद रैंकिंग को अपडेट नहीं किया गया है। हालांकि इससे कोई बहुत ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। इस बीच अगर आईसीसी की टी20 टीम रैंकिंग की बात करें तो यहां पर भारत पहले नंबर पर है। इस वक्त उसे चुनौती देने वाला कोई भी नजर नहीं आ रहा है। टीम इंडिया की रेटिंग इस वक्त 272 की चल रही है और दूसरे नंबर की टीम काफी पीछे है।
न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर चार पर
अब बात न्यूजीलैंड की करते हैं। न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभी नंबर 4 पर काबिज है। इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है, इसकी भी जानकारी हम आपको देंगे, लेकिन उससे पहले फाइनल में जाने वाली टीम का हाल जान लीजिए। जैसा कि हमने आपको बताया कि न्यूजीलैंड की टीम नंबर 4 पर है, उसकी रेटिंग अभी 250 की चल रही है। यानी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रैंकिंग और रेटिंग में काफी अंतर है। अब देखना ये होगा कि जब फाइनल में नंबर एक और नंबर चार की टीमें आमने सामने होंगी तो कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाब होती है।
इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर
अब आपको बताते हैं कि नंबर दो और तीन पर कौन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिस सेमीफाइनल में हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड की रेटिंग अभी 258 की चल रही है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भले ही पहले राउंड के बाद टी20 विश्व कप 2026 को अलविदा कह गया हो, लेकिन इसके बाद भी टीम अभी नंबर तीन पर काबिज है। टीम की रेटिंग 258 की है। अब इस विश्व कप एक ही मैच बचा है, उसके बाद नहीं लगता कि रैंकिंग और रेटिंग में कोई बहुत ज्यादा अंतर पड़ेगा।


