February 2026 Top Selling Cars: नया महीना शुरू होते ही ऑटो कंपनियों ने फरवरी 2026 के सेल्स आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस बार भी एसयूवी और सेडान सेगमेंट की कारों का दबदबा देखने को मिला। आइए जानते हैं उन 5 कारों के बारे में, जिन्हें फरवरी में सबसे ज्यादा खरीदा गया।
पहले स्थान पर रही Tata Nexon। टाटा मोटर्स की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की फरवरी में 19,430 यूनिट्स बिकीं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख रुपये है।
दूसरे नंबर पर रही Maruti Suzuki Dzire। इस लोकप्रिय सेडान की 19,326 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी शुरुआती कीमत 6.25 लाख रुपये है।
तीसरे स्थान पर Tata Punch रही, जिसकी 18,748 यूनिट्स बिकीं। इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये है।
चौथे नंबर पर Hyundai Creta रही। इसकी 17,938 यूनिट्स की बिक्री हुई। शुरुआती कीमत 10.79 लाख रुपये है।
पांचवें स्थान पर Maruti Suzuki Brezza रही, जिसकी 17,863 यूनिट्स बिकीं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये है।


