देश में आने वाले तीन महीने भीषण गर्मी के संकेत दे रहे हैं। India Meteorological Department (आईएमडी) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में चेतावनी दी है कि अगले 90 दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और कई राज्यों में लू की स्थिति सामान्य से ज्यादा दिन बनी रह सकती है। खासकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से मई के बीच अधिकतम तापमान में औसतन 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में लू के दिन बढ़ने की आशंका जताई गई है। शहरी इलाकों में हीट आइलैंड प्रभाव के कारण रात का तापमान भी ऊंचा रह सकता है, जिससे राहत कम मिलेगी।
read also: Smartphone Feature: ड्राइविंग करते समय काम आएगा फोन का ये Hidden फीचर, एक क्लिक में बच सकती है जान
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों से समय रहते निपटा जा सके।


