वैश्विक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में आज बड़ी तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 10,400 रुपये का जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना 1.67 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में यह तेजी आई है।
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। निवेशक शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच गोल्ड और सिल्वर में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।
read also: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की तैयारी: सख्त कानून लाने जा रही सरका
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी संभव है। हालांकि, उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को सतर्कता के साथ कदम उठाने और लंबी अवधि की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।


