भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक नया इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले वर्ल्ड लीडर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी डिजिटल लोकप्रियता का एक और प्रमाण पेश किया है। इंस्टाग्राम पर उनकी सक्रियता, जनसरोकारों से जुड़े पोस्ट और वैश्विक कार्यक्रमों की झलकियां लोगों को लगातार आकर्षित करती रही हैं।
read also: Delhi Renaming Row: केरल के बाद अब दिल्ली का नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग तेज
वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump इस सूची में दूसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेताओं की लोकप्रियता को उनकी वैश्विक पहुंच और जनसंपर्क रणनीति से जोड़कर देखा जाता है। पीएम मोदी पहले से ही एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखते हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी के इस दौर में इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती डिजिटल मौजूदगी का संकेत भी माना जा रहा है।


