उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों हल्की ठंड और बादलों के बीच अब मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अहसास तेज होने लगा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की ठंड बनी रह सकती है, लेकिन मैदानी हिस्सों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
read also: CG Electricity Bill: अब नहीं चलेगी उधारी! 5 हजार से ज्यादा बकाया होने पर कटेगा बिजली कनेक्शन
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। आने वाले दिनों में यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो तापमान में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे समय से पहले गर्मी का प्रभाव महसूस होगा।






