SDM beaten and death case: बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत झारखंड सीमा से लगे हंसपुर क्षेत्र में अवैध बाक्साइट खनन का आरोप लगाकर एसडीएम व उनके साथ रहे अन्य 3 लोगों द्वारा की गई मारपीट से ग्रामीण की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। क्षेत्र में अभी भी तनाव की स्थिति है। वहीं मुख्य आरोपी एसडीएम करुण कुमार डहरिया को रामानुजगंज उपजेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि शेष आरोपी रामानुजगंज जेल में हैं। वहीं शासन स्तर पर मामले की जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है।
कोरंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में 15 फरवरी की रात अवैध बाक्साइट खनन की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों से मारपीट का आरोप है। इस दौरान 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश की गंभीर चोटों से मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ग्रामीण घायल हुए। घटना के बाद कोरंधा थाना क्षेत्र सहित प्रदेश स्तर पर आक्रोश है। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी एसडीएम करुण कुमार डहरिया व कुसमी निवासी भाजयुमो नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ विक्की सिंह पिता स्व. धीरेंद्र प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव पिता दीना प्रसाद यादव और सामरी निवासी सुदीप यादव पिता रामलालं को गिरफ्तार कर रामानुजगंज जेल भेज दिया था।
Shivaji Jayanti पर कलाकारों ने किया नमन, Riteish Deshmukh बोले- युवाओं को पता होना चाहिए उनका बलिदान
एसडीएम सेंट्रल जेल में शिफ्ट
बलरामपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्य आरोपी एसडीएम करुण कुमार डहरिया को बुधवार की देर शाम रामानुजगंज से अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में शिफ्ट कराया गया है। वहीं शेष आरोपी रामानुजगंज जेल में हैं। शासन स्तर पर मामले की जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है।


