रायपुरः भोपाल से रायपुर आ रही एक यात्री विमान की लैंडिंग आखिरी क्षण में रद्द हो गई। विमान ने रनवे को छूते ही अचानक दोबारा उड़ान भर ली, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए खलबली मच गई।
2050 तक हर चौथा व्यक्ति सुनने की समस्या से जूझेगा: WHO की चौंकाने वाली रिपोर्ट
विमान में बैठे यात्रियों के अनुसार, विमान रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने ही वाला था और उसने रनवे को छू भी लिया था, लेकिन किसी तकनीकी या परिचालन कारण से पायलट ने तुरंत गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाते हुए विमान को फिर से हवा में उठा लिया। इसके बाद विमान कुछ समय तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा। हालांकि बाद में विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
RRB ग्रुप D भर्ती 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर मौका, जल्द करें अप्लाई
यात्रियों में हड़कंप
अचानक दोबारा उड़ान भरने की घटना से विमान में सवार यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। जैसे ही विमान ने रनवे को छूने के बाद फिर से तेजी से ऊंचाई पकड़नी शुरू की, कई यात्रियों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है? विमान के केबिन में कुछ देर तक सन्नाटा और बेचैनी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों में डर अधिक देखा गया। हालांकि बाद सबकुछ सामान्य हो गया।


