अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि कहीं इसकी कहानी ‘भूल भुलैया 2’ से मिलती-जुलती तो नहीं। इन अटकलों के बीच अब टी-सीरीज ने सामने आकर पूरी सच्चाई बता दी है। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया है कि दोनों फिल्मों की कहानी, ट्रीटमेंट और किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
टी-सीरीज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘भूत बंगला’ एक ओरिजिनल कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म है, जिसका कथानक और प्रस्तुति पूरी तरह नई है। मेकर्स ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म का किसी भी तरह से ‘भूल भुलैया 2’ या उसकी कहानी से कोई संबंध नहीं है और फैल रही अफवाहें निराधार हैं।
read also: गेमिंग से कौन सा हार्मोन एक्टिव होता है? जानें शरीर और दिमाग पर पड़ने वाले असर
बताया जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ में हॉरर के साथ कॉमेडी का अलग फ्लेवर देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए नया अनुभव होगा। टी-सीरीज ने फैंस से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और फिल्म को उसकी रिलीज के बाद ही जज करें।


