होली 2026 के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे होली के आसपास करीब 1500 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, ताकि त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। इन ट्रेनों का संचालन प्रमुख महानगरों के साथ-साथ उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के व्यस्त रूट्स पर किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा कई रूट्स पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। रेलवे का मकसद त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों की परेशानी कम करना है।
read also: PM Modi in Malaysia: आतंकवाद पर भारत का दो टूक संदेश, न कोई दोहरा मापदंड, न कोई समझौता
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रूट और ट्रेन की जानकारी समय रहते रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आईआरसीटीसी ऐप पर चेक कर लें। होली स्पेशल ट्रेनों की सूची, टाइम टेबल और बुकिंग से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यात्री बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा की योजना बना सकें।


