संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक खाद्य कीमतों में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनाज, वनस्पति तेल और चीनी की कीमतों में नरमी से कुल फूड प्राइस इंडेक्स नीचे आया है। हालांकि, चावल की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे कई देशों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बरकरार है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि डेयरी उत्पादों की कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूध पाउडर, मक्खन और पनीर की वैश्विक मांग में कमी और आपूर्ति बेहतर रहने से कीमतों पर दबाव आया है। वहीं मांस और वनस्पति तेलों के दामों में भी सीमित गिरावट देखी गई, जिससे कुल सूचकांक को राहत मिली।
read also: NIA Recruitment 2026 : 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, अभी करें आवेदन
एफएओ का कहना है कि चावल की महंगाई अब भी चुनौती बनी हुई है, खासकर एशियाई बाजारों में। कुछ प्रमुख निर्यातक देशों की नीतियों और मौसम संबंधी अनिश्चितताओं के कारण चावल की कीमतें स्थिर नहीं हो पा रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो विकासशील देशों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।


