इंटरनेट इस्तेमाल करते समय अक्सर एक सवाल सामने आता है—“क्या आप रोबोट नहीं हैं?” तस्वीरें चुनने, अक्षर टाइप करने या टिक लगाने वाला यह सिस्टम CAPTCHA कहलाता है। इसका पूरा नाम Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart है। कैप्चा का मकसद वेबसाइट को बॉट्स, फर्जी लॉगिन, स्पैम और साइबर हमलों से सुरक्षित रखना होता है, ताकि सिर्फ असली यूजर्स ही सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें।
दरअसल, आजकल ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर और एआई इतने तेज हो गए हैं कि वे इंसानों की तरह फॉर्म भरने और अकाउंट बनाने लगे हैं। ऐसे में कैप्चा एक सुरक्षा परत की तरह काम करता है। नई पीढ़ी के कैप्चा—जैसे Google reCAPTCHA—सिर्फ टिक लगाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि माउस मूवमेंट, क्लिक पैटर्न और ब्राउज़िंग व्यवहार तक का विश्लेषण करते हैं, जिससे यह तय हो सके कि यूजर इंसान है या मशीन।
read also: Solar Storm से कांपा संचार तंत्र! ISRO की चेतावनी—भारत में हो सकता है खतरनाक रेडियो ब्लैकआउट
हालांकि, कई यूजर्स को बार-बार कैप्चा भरना झुंझलाहट भरा लगता है, लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ऑनलाइन दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। आसान दिखने वाला कैप्चा दरअसल डेटा सुरक्षा और डिजिटल भरोसे का अहम हिस्सा है, जो इंटरनेट को इंसानों के लिए ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है।


