प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kisan) की 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में जाने वाली है। लेकिन विशेषज्ञों की सलाह है कि किसानों को किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दो जरूरी काम समय रहते करने चाहिए। पहला, किसानों को अपनी आधार और बैंक विवरण अपडेट कर लेना चाहिए ताकि किसी भी तकनीकी कारण से भुगतान रोके न जाए।
दूसरा जरूरी कदम है PM Kisan पोर्टल पर अपनी पात्रता और किसान सूची में नाम की पुष्टि करना। कई बार गलत जानकारी या दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण पैसे अटक जाते हैं। इस बार भी सरकार ने साफ किया है कि केवल सत्यापित और अपडेटेड डाटा वाले किसानों के खाते में ही 22वीं किस्त का पैसा जाएगा।
read also: Weather Update Today: फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में बारिश और घना कोहरा
सभी किसानों से अपील की गई है कि वे जल्दी से जल्दी अपने डॉक्यूमेंट्स और बैंक डिटेल्स चेक कर लें। इससे उन्हें बिना किसी रुकावट के सीधे अपने बैंक अकाउंट में वित्तीय सहायता मिल सकेगी और योजना का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा।


