छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गढ़मिरी क्षेत्र में मिली सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान सागौन (टीक) की 175 नग लकड़ियां जब्त की गईं। ये लकड़ियां अवैध रूप से काटकर जमा की गई थीं, जिन्हें बाजार में खपाने की तैयारी थी।
read also: Gold Price Today : सोने-चांदी में भयंकर उछाल – आज के रेट ने तोड़े रिकॉर्ड, आपके शहर का हाल देखें
वन विभाग ने इस मामले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार जब्त लकड़ी की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। विभाग ने कहा कि जंगलों की अवैध कटाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।


