जगदलपुर रेल मंडल के अंतर्गत कोरापुट के पास एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद उस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई वैगन पटरी से उतरने के कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक की मरम्मत और मालगाड़ी को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यातायात जल्द बहाल किया जा सके। एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को रोका गया है, जबकि कुछ के रूट बदले गए हैं।
read also: OTT Releases: जनवरी के चौथे वीक में ये फिल्में और सीरीज करेंगी मनोरंजन की दस्तक
रेलवे प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। रेलवे का दावा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही प्रभावित रूट पर ट्रेन सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।


