चीन में सत्ता और सैन्य नियंत्रण को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना (PLA) पर अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए देश के सबसे ताकतवर माने जाने वाले जनरल को किनारे कर दिया है। इस कदम को शी जिनपिंग की उस रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके तहत वे सेना में पूर्ण निष्ठा और केंद्रीकृत नियंत्रण सुनिश्चित करना चाहते हैं।
read also: CG Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से यह साफ हो गया है कि अब चीनी सेना पूरी तरह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नियंत्रण में है। हाल के वर्षों में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और नेतृत्व में बदलाव के जरिए शी लगातार सेना की संरचना को अपने मुताबिक ढालते रहे हैं। China News से जुड़े इस घटनाक्रम को न केवल आंतरिक राजनीति बल्कि ताइवान और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


