अंबिकापुर : रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर चौक के पास एक भीषण ‘हिट एंड रन’ का मामला सामने आया है. यहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
प्रिंसिपल ने चोर बोलकर बच्चों को किया प्रताड़ित, महिला मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो युवक सवार होकर जा रहे थे, तभी बिलासपुर चौक के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक हाईवा के पहिए के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
26 जनवरी ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली के इन रास्तों पर नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले जरूर देखें एडवाइजरी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.


