अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बम ब्लास्ट की सूचना मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और तत्काल मंदिर परिसर समेत आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। शुरुआती जांच के दौरान किसी भी तरह के विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन एहतियातन पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।
read also: UP Diwas 2026: यूपी दिवस पर अमित शाह का ‘जय श्री राम’ जयकारा, बोले—योगी ने उत्तर प्रदेश को बदल दिया
मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सूचना अफवाह थी या इसके पीछे कोई साजिश। घटना के बाद रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


