अचला सप्तमी स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस अवसर पर 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान के लिए पहुंचने का अनुमान है। भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को पूरी तरह ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल, स्वयंसेवक और आपातकालीन चिकित्सा टीमें तैनात की गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अचला सप्तमी स्नान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।





