जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन त्राशी’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी इलाके और खराब मौसम के बावजूद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम लगातार तीसरे दिन भी अभियान को आगे बढ़ा रही है।
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छिपने के ठिकानों, राशन और अन्य सामग्री को नष्ट किया गया है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने पर खास जोर दिया जा रहा है।
read also: Petrol Diesel Price 20 Jan: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, देखें आज का ताजा भाव
अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरे क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता। ‘ऑपरेशन त्राशी’ को आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे सीमा क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


